यूपी – गाजियाबाद। नामित पार्षद सुमन सिंह की शिकायत पर महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम अधिकारियों के साथ वार्ड 9 पटेल नगर द्वितीय के पार्कों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्कों की खराब स्थिति, ओपन जिम उपकरणों की मरम्मत, लाइट व्यवस्था, झूलों की खराब हालत और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने समस्याएं रखीं।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि दो वर्ष पहले लगाया गया समरसेबल खराब हो गया था और उसके बाद लगाया गया दूसरा समरसेबल भी छह माह में ही खराब हो गया। इस पर महापौर सुनीता दयाल ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और जांच के निर्देश दिए। साथ ही पार्कों में प्रकाश व्यवस्था, ओपन जिम, झूले और साफ-सफाई को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता उद्यान पवन कुमार, योगेंद्र शर्मा, सतवीर सिंह, रूचि त्यागी, हेमलता जिंदल, अनिल जिंदल, प्रतिभा मित्तल, अंजना सिंह, प्रेमलता शर्मा, सुनील तायल, एसपी चौधरी, भारत भूषण, सौरव बिंदल सहित कई स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
महापौर ने क्षेत्र में अतिक्रमण पर भी नाराजगी जताते हुए लोगों से स्वयं हटाने की अपील की। स्थानीय लोगों ने पहली बार महापौर के सीधे निरीक्षण पर संतोष जताते हुए उनकी सराहना की। पार्षद सुमन सिंह ने महापौर का आभार व्यक्त किया।








