नई दिल्ली। साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के सभागार में 30 अप्रैल 2026 को विख्यात कवि लक्ष्मी शंकर वाजपेयी के कविता संग्रह ‘कवि के मन से’ का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार ममता कालिया ने की। इस अवसर पर बालस्वरूप राही, प्रताप सहगल, ओम निश्चल, संजीव कुमार और रहमान मुसव्विर जैसे प्रतिष्ठित रचनाकारों की उपस्थिति रही।
ओम निश्चल ने संग्रह को महत्वपूर्ण बताते हुए वाजपेयी को समर्पित रचनाकार बताया। प्रताप सहगल ने छंदमुक्त और छंदबद्ध कविता के बीच भेद पर चिंता जताई। संजीव कुमार ने कहा कि इस संग्रह की कविताएं समाज के लिए उपयोगी हैं। बालस्वरूप राही ने श्रोताओं की बड़ी उपस्थिति को कविता के प्रति लोगों की रुचि का प्रमाण बताया और वाजपेयी की ग़ज़ल का पाठ किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में ममता कालिया ने कार्यक्रम को ‘बंपर कार्यक्रम’ बताते हुए वाजपेयी को कविता का ‘अमिताभ बच्चन’ कहा। रहमान मुसव्विर ने प्रभावी संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन ममता किरण और लक्ष्मी शंकर वाजपेयी ने किया।
किआन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इंदु निगम, नरेश शांडिल्य, रेणु हुसैन, राजेंद्र निगम और विभा नायक ने भी कविताओं का पाठ किया। पुस्तक का प्रकाशन इंडिया नेट बुक्स ने किया है।








