Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
Screenshot_20260614_012211_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा, गाजियाबाद महानगर द्वारा स्थानीय महर्षि वाल्मीकि पार्क में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर सफाई कर्मचारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के पांचों जोनों से आए सफाई कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महासभा के पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रदीप चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कर्मचारियों से संगठित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी अधिकारों की लड़ाई एकजुट होकर लड़ें, सरकार उनके साथ खड़ी है और उनके विश्वास को बनाए रखेगी।

कार्यक्रम का संचालन महासभा के प्रिंसिपल वक्ता सुनील सर ने किया, जबकि आयोजन की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष शक्ति जीनवाल ने की। इस अवसर पर राजेंद्र चौहान, जॉनी वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, अमित राष्ट्रवादी, शनि मनोठिया, नीरज बालवीर, विपिन वाल्मीकि, संजय टॉक, अमित वाल्मीकि, सीमा वाल्मीकि, राधा वाल्मीकि, सुनीता वाल्मीकि, सुमन वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।