Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद का नाम ‘महाराजा अग्रसेन नगर’ करने की मांग तेज

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। लोनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द किशोर गुर्जर ने जनपद गाजियाबाद का नाम बदलकर “महाराजा अग्रसेन नगर” किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।

विधायक ने अपने पत्र में कहा कि गाजियाबाद का नाम मुगलकालीन वज़ीर गाजीउद्दीन के नाम पर रखा गया था, जिसे वे गुलामी का प्रतीक बताते हैं। उनका कहना है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी ऐसे नामों का बने रहना स्थानीय लोगों की भावनाओं को आहत करता है और सांस्कृतिक अस्मिता के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस संबंध में सिविल सोसाइटी द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (WPIL 269/2024) दायर की गई थी, जिस पर न्यायालय ने इसे शासन-नीति का विषय बताते हुए निर्णय राज्य सरकार पर छोड़ दिया था।

पत्र में विधायक ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए बताया कि यह क्षेत्र महाराजा अग्रसेन के राज्य का हिस्सा रहा है, जिनकी राजधानी अग्रोहा थी। साथ ही उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और भामाशाह जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के योगदान का भी उल्लेख करते हुए क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित किया।

विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि जनभावनाओं और ऐतिहासिक तथ्यों को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद का नाम बदलकर “महाराजा अग्रसेन नगर” करने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं, ताकि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को पुनर्स्थापित किया जा सके।