Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
Screenshot_20260614_012211_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ीं शिकायतें, जांच और पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों पर सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद सहित पूरे प्रदेश से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि मीटर में पर्याप्त बैलेंस होने के बावजूद अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

पवन सक्सेना के अनुसार कई मामलों में 1500 से 2000 रुपये तक बैलेंस होने के बावजूद बिजली कटने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके अलावा गलत रीडिंग और बढ़े हुए बिजली बिल भी उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समय पर समाधान नहीं मिल पा रहा, जिससे आम जनता में आक्रोश है। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों और गरीब परिवारों को सबसे अधिक प्रभावित बताया।

उन्होंने मांग की कि बिजली विभाग सभी स्मार्ट मीटरों की तत्काल जांच कराए और जब तक तकनीकी खामियां दूर न हों, तब तक पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि बिल भुगतान के बावजूद बिजली कटना उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है।

पवन सक्सेना ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे और उनकी आवाज बुलंद करेंगे।