Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
Screenshot_20260614_012211_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

साहिबाबाद में भगवान बुद्ध जयंती पर संगोष्ठी, मानवता के संदेश पर जोर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, साहिबाबाद के स्वरूप पार्क स्थित ज्ञानपीठ केंद्र-1 में लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा भगवान बुद्ध जयंती, बोधि प्राप्ति और महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्वानों और सहभागियों ने बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके उपदेशों पर चलने का संकल्प लिया।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष राम दुलार यादव ने कहा कि बुद्ध का दर्शन मानवतावादी है और “अप्पो दीपो भव” का संदेश आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देता है। उन्होंने चार आर्य सत्य और अष्टांगिक मार्ग को मानव कल्याण का आधार बताते हुए कहा कि मध्यम मार्ग ही जीवन का संतुलन है। उन्होंने वर्तमान समय में बढ़ती तृष्णा, संघर्ष और युद्ध की स्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा कि बुद्ध के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में कैलाश चन्द्र, जय नारायण शर्मा, जगन्नाथ प्रसाद, सी. बी. मौर्य और राम प्यारे यादव ने भी विचार रखे। हुकुम सिंह ने बुद्ध पर आधारित गीत और राजेन्द्र सिंह ने भजन प्रस्तुत कर माहौल भावपूर्ण बना दिया।

अध्यक्षता डॉ. विशन लाल गौड़ ने की, जबकि आयोजन इंजीनियर धीरेन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. देवकर्ण चौहान, राज कुमार, बैजनाथ रजक, ओम प्रकाश अरोड़ा, सम्राट सिंह यादव, ब्रह्म प्रकाश, मुनीव यादव, एस. एन. जायसवाल, अमृत लाल चौरसिया, परदेशी, अवधेश यादव और सुरेन्द्र यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।