यूपी – गाजियाबाद स्थित राज कुमार गोयल प्रौद्योगिकी संस्थान (आरकेजीआईटी) के प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा 1 मई 2026 को एमबीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान किया गया।
समारोह में शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण से हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. विभूति त्यागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर सीखने व नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी. के. चौहान, निदेशक डॉ. बी. सी. शर्मा, डीन अकादमिक डॉ. आर. के. यादव तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर एच. जी. गर्ग उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
समारोह में विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। अंत में सामूहिक फोटोग्राफी और अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।








