Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। नवयुग मार्केट स्थित अन्नपूर्णा बैंक्विट हॉल में गाजियाबाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी की गई। अधिवक्ताओं ने एकता और आपसी विश्वास का परिचय देते हुए सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया।

नई कार्यकारिणी में गीता शर्मा को अध्यक्ष, अमन कुमार अग्रवाल को उपाध्यक्ष, शिवम गर्ग को महासचिव और प्रिंस वाधवा को कोषाध्यक्ष चुना गया। सहसचिव पद पर अमित चौधरी, राजन, सुनील कुमार और रजत कुमार गर्ग निर्वाचित हुए।

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अजय कुमार शर्मा और रवि कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि जूनियर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोनी कुमार और लोकेश शर्मा चुने गए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ता हितों की रक्षा, बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित टीम को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।