यूपी – गाजियाबाद। टैक्सेशन बार एसोसिएशन, गाजियाबाद की वर्ष 2026–27 की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। नई टीम को संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अध्यक्ष पद पर सीए सुनील कुमार गोयल निर्वाचित हुए हैं। उनके नेतृत्व, अनुभव और पेशेवर प्रतिबद्धता को इस चयन का प्रमुख आधार माना जा रहा है। महासचिव के रूप में सुजीत तोमर जिम्मेदारी निभाएंगे।
कार्यकारिणी में मनोज कुमार गर्ग, महेश नाथ दुबे, कुलदीप सिंह, सचिन कौशिक, सचिन गोस्वामी, शुभान चौहान, कुलदीप गुप्ता, विनीत के. शर्मा, राहुल कुमार, नितिन सोलंकी और संजय पराशर शामिल हैं।
सह-नामित सदस्यों में सीए विकास बिंदल, एस. के. शर्मा, विशाल मलिक और सुनील त्यागी को स्थान दिया गया है।
एसोसिएशन के सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि नई टीम आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सदस्यों के हितों की रक्षा, पेशेवर विकास और टैक्सेशन क्षेत्र में उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करेगी।








