यूपी – गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, सेंट्रल मार्केट में फ्रंटल संगठनों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने की, जबकि फ्रंटल संगठनों के कोऑर्डिनेटर राजकुमार शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
सतीश शर्मा ने कहा कि गाजियाबाद पर प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व की विशेष नजर है और यहां की रिपोर्ट लखनऊ व दिल्ली भेजी जाएगी। उन्होंने सभी फ्रंटल संगठनों को जनहित के मुद्दे उठाने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
बैठक में विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज राय अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उनके साथ मोहम्मद यूनुस खान, मनोरमा कुमारी सिंह और महेश कुमार शुक्ला शामिल हुए। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कपिल यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष सलमान मंसूरी, व्यापार प्रकोष्ठ के सुशील शर्मा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सलीम अहमद सैफी, महिला अध्यक्ष डोली त्यागी और आरटीआई विभाग की अध्यक्ष लज्जा यादव भी उपस्थित रहीं।
इसके अलावा जितेंद्र अग्रवाल, कीर्ति रैना, रिजवान मलिक, सुरेंद्र कुमार शर्मा, उदय पाल सिंह, मोहम्मद इरफान, लक्ष्मण, जितेंद्र शर्मा, श्याम पोरवाल, रियाज अहमद सैफी, राजू शर्मा, अश्वनी त्यागी, सर्वेश कुमार, विकास कुमार त्यागी, आकाश त्यागी, हरिंदर सिंह, बाबा सबरी, नफीस, पूनम, सीमा, नजमीन, तरुण कुमार शर्मा, अमित शर्मा, सत्य प्रकाश त्यागी, हरपाल सिंह, रजनी, प्रियंका त्यागी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।








