यूपी – हापुड़/नूरपुर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जन्मभूमि नूरपुर में किसान संवाद एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सांसद के.सी. त्यागी का जोरदार स्वागत हुआ। कार्यक्रम से पहले नेताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट अजयवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के.सी. त्यागी ने चौधरी चरण सिंह के जीवन से जुड़े प्रसंग साझा किए और उनके किसान हितैषी कार्यों को याद करते हुए भावुक भी हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंदर प्रधान ने की।
सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी ने पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया, वहीं जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने के.सी. त्यागी के अनुभव को रालोद के लिए उपयोगी बताया। नानक चंद शर्मा और संजीव कुमार भरना ने संगठन विस्तार और युवाओं के रोजगार पर विचार रखे। जितेंद्र सिंह कुक्कू, नरेंद्र खजुरी, रविंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में हरेंद्र त्यागी, नितिन त्यागी (असौड़ा), नागेंद्र त्यागी (सरावा), राजीव त्यागी, जय भगवान त्यागी, विनीत त्यागी, विपिन त्यागी, कुलदीप त्यागी, मोहित त्यागी, दानिश कुरेशी, आरिफ त्यागी, कृपाल सिंह, निरंकार सिंह, राशिद, वीरेंद्र सिंह, मनान, श्याम सिंह, शांतनु त्यागी, संजीव त्यागी, विनय त्यागी, अभिषेक त्यागी, बिजेंद्र, योगेश, मनीष चौधरी, जावेद प्रधान, यशपाल सिंह, रमेश चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।








