यूपी – गाजियाबाद, 30 अप्रैल। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में उत्तर प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर ज्ञापन देने के क्रम में गाजियाबाद में भी जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने इस डील को तत्काल रद्द करने की मांग की।
प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनोज नागर ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच कृषि व डेयरी उत्पादों को भारत में बिना शुल्क (0 प्रतिशत) के प्रवेश देने की तैयारी चल रही है। इससे अमेरिकी कंपनियों को फायदा होगा और भारतीय किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका में कृषि बड़े उद्योग के रूप में संचालित होती है, जहां किसानों को भारी सब्सिडी मिलती है, जबकि भारत में छोटे किसान इस प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं कर पाएंगे।
जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने चेतावनी दी कि यदि यह ट्रेड डील रद्द नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और किसान संसद के बाहर धरना देंगे। कार्यक्रम में प्रमोद त्यागी, मास्टर मनोज नागर, प्रमोद त्यागी, श्याम सुंदर, सील कुमार, जान मोहम्मद, इकरामुद्दीन, कमरू, अकरम, करण, महेश, नरेंद्र, डॉ. भूपेंद्र, राहुल, राकेश, महेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








