यूपी – गाजियाबाद, 30 अप्रैल 2026 (बृहस्पतिवार)। महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यालय सचिव बाबूराम शर्मा ने किया। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय वर्मा ने अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।
महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन की मजबूती पर चर्चा की और सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव (अनुसूचित जाति विभाग) रवि शंकर सूर्या, महानगर उपाध्यक्ष स्माइल खान, श्रीचंद दिवाकर, विनोद शर्मा, महानगर कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी कपिल गोयल, महानगर महासचिव अमित कुमार बंटी, नितिन गोपाल भाटी, अमर सिंह राठौड़, पुनीत लौ, सुनील दत्त कर्दम तथा सक्रिय कार्यकर्ता संजय जैन ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार व्यक्त किए।








