Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद प्रीमियर लीग 2026 का 5 जून से आगाज़, 8 टीमें लेंगी हिस्सा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 30 अप्रैल। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में बहुप्रतीक्षित गाजियाबाद प्रीमियर लीग (GPL) 2026 का आयोजन 5 जून से 21 जून तक किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में टूर्नामेंट की रूपरेखा, नियमावली और प्रमुख आकर्षणों की घोषणा की गई। लीग में 8 फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी और कुल 31 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 28 लीग मैच, 2 सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल है।

प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे, पहला दोपहर 3:30 बजे और दूसरा शाम 7:30 बजे फ्लडलाइट्स में होगा। दर्शक मात्र 200 रुपये में दोनों मैचों का आनंद ले सकेंगे। प्रत्येक टीम में 20 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 15 का चयन एसोसिएशन द्वारा और 5 ओपन ट्रायल से चुने जाएंगे। हर टीम में 2 मार्की खिलाड़ी अनिवार्य होंगे।

लीग में रिंकू सिंह, प्रियम गर्ग, करण शर्मा, जीशान अंसारी, स्वस्तिक चिकारा, प्रशांत वीर, विशाल निषाद, आर्यन जोएल, आराध्य यादव और सिद्धार्थ यादव जैसे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चैंपियन टीम को 10 लाख और उपविजेता को 5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

खिलाड़ी पंजीकरण 4 मई से ऑनलाइन शुरू होगा, जबकि दस्तावेज़ जमा अल्फा क्रिकेट ग्राउंड, राजनगर एक्सटेंशन में होंगे। आयोजन UPCA के दिशा-निर्देशों के तहत होगा और BCCI एंटी करप्शन यूनिट निगरानी रखेगी।

सेक्रेटरी मनोज माकर ने बताया कि GPL 2026 का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है।