यूपी – गाजियाबाद। साउथ साइड इंडस्ट्री एरिया में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में समरजीत सिंह को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर पूरे पैनल का भी गठन किया गया। चुनाव अधिकारी राजेंद्र त्यागी ने औपचारिक घोषणा करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन की जानकारी दी।

कार्यक्रम में संरक्षक हरिओम चौहान की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उद्योग क्षेत्र से जुड़े अनेक व्यापारी और उद्यमी भी उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष समरजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि साउथ साइड इंडस्ट्री एरिया के किसी भी व्यापारी या उद्यमी को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहेगा और व्यापारियों के हितों की रक्षा प्राथमिकता होगी।
इस मौके पर विजयपाल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नए नेतृत्व का स्वागत करते हुए क्षेत्र के औद्योगिक विकास और आपसी सहयोग को बढ़ाने का संकल्प लिया।








