Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

गंगा एक्सप्रेसवे से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार: नरेंद्र कश्यप

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

मोदी और योगी के विजन से कनेक्टिविटी व विकास को बढ़ावा

यूपी – लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विकास में एक अहम कदम जुड़ते हुए गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। मंच पर स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप भी मौजूद रहे।

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश की उन्नति का पथ प्रदर्शक बनेगा और यह केवल सड़क परियोजना नहीं, बल्कि विकास और आधुनिकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से बदल रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। मल्टीलेन हाईवे और आधुनिक एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि इस परियोजना से शहरों के बीच दूरी कम होगी और यात्रा तेज व सुरक्षित बनेगी। इससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क से निवेश के अवसर बढ़ेंगे और रोजगार सृजन होगा। गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा।