यूपी – गाजियाबाद घर-घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप कौशांबी और वैशाली के पार्षद मनोज गोयल के आवास पर पहुंचे और 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम पर चर्चा की।
घर-घर तिरंगा अभियान के दौरान पार्षद मनोज गोयल द्वारा वार्ड में 5000 मकानों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर समाजसेवी सुभाष शर्मा ओबीसी मोर्चा भाजपा उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल राम कुमार गोयल भाजपा नेता अवधेश कटिहार समाजसेवी दीपक गुप्ता अजीत नारंग श्याम सुंदर सिंह शिव शंकर उपाध्याय विमला भट्ट ज्योति वर्मा एसपी तिवारी केएल शर्मा श्यामवीर भदोरिया दुष्यंत गौतम उपस्थित रहे।