यूपी – गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में बुधवार को समरकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने मदर डेयरी यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मदर डेयरी संचालन टीम के सदस्यों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में संजीव कुमार गुप्ता ने फीता काटकर यूनिट का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में मदर डेयरी की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस नई यूनिट के शुरू होने से स्थानीय निवासियों को अब ताजा और शुद्ध दूध एवं डेयरी उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह पहल क्षेत्र में बेहतर गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मदर डेयरी संचालन टीम के सदस्यों ने भी इस पहल को क्षेत्र के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे लोगों को सुविधाजनक और भरोसेमंद डेयरी सेवाएं मिलेंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय लोग और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नई सुविधा के शुरू होने पर खुशी जताई।








