Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने पानी की समस्या को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद में सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना के नेतृत्व में मंगलवार को नगर आयुक्त को क्षेत्र की पानी से जुड़ी समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। पवन सक्सेना ने बताया कि मीठे पानी को लेकर आरडब्ल्यूए और स्थानीय लोगों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। नगर निगम जल बोर्ड द्वारा आपूर्ति किया जा रहा पानी अक्सर गंदा आ रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि करहैड़ा गांव में मीठे पानी की मुख्य पाइपलाइन कई स्थानों पर टूटी हुई है। छठ घाट के पास नाग द्वार के समीप यह लाइन एक वर्ष से अधिक समय से क्षतिग्रस्त है, जिससे हजारों क्यूसेक पानी नालियों में बहकर व्यर्थ हो चुका है। कई बार शिकायत के बावजूद भी नगर निगम द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराई जाए, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को गंदे पानी की समस्या से राहत मिल सके। नगर आयुक्त ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान अनिल सिन्हा, रामबाबू, दीपक वर्मा, नीरज यादव, विनोद अकेला, सत्येंद्र यादव, धीरेंद्र सिंह भदोरिया, रजनीश द्विवेदी, प्रभात शंकर सिंह, अवधेश कुमार, सुशील राय, विवेक राणा, विजय कुमार और सी वी सिंह मौजूद रहे।