Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

नगर निगम की लापरवाही से पार्क फिर बना कूड़ा स्थल, क्षेत्रवासियों में रोष

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद के शास्त्रीनगर एच ब्लॉक और आई ब्लॉक के बीच स्थित पार्क, जहां नगर निगम का कार्यालय भी है, एक बार फिर कूड़ा डालने का केंद्र बनता जा रहा है। उत्थान समिति और क्षेत्रीय निवासियों के अनुसार, पहले यहां सफाई कर्मचारियों व कुछ स्थानीय लोगों द्वारा कूड़ा डाला जाता था, जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बना रहता था। कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

कोरोना महामारी के दौरान इस क्षेत्र में करीब 10 लोगों की मौत के बाद, वर्ष 2021 में उत्थान समिति के सहयोग से स्थानीय लोगों ने इस स्थान का सौंदर्यीकरण किया। वृक्षारोपण, फेंसिंग और नियमित निगरानी के जरिए इसे स्वच्छ और सुंदर बनाया गया। लोग सुबह 4 बजे से ही निगरानी कर कूड़ा डालने से रोकते रहे।

अब आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी ही फिर से यहां कूड़ा डलवा रहे हैं। विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा धमकाने और कूड़ा उठाना बंद करने की चेतावनी दी जा रही है।

उत्थान समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने मेयर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक से मामले का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।