Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

साहिबाबाद में भाजपा प्रशिक्षण महाभियान-2026 सम्पन्न, महिला सशक्तीकरण की झलक

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। प्लेटिनम इंटरनेशनल स्कूल, सूर्य नगर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय साहिबाबाद विधानसभा प्रशिक्षण महाभियान-2026’ सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम मयंक गोयल के मार्गदर्शन और योगेश त्रिपाठी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। साहिबाबाद विधानसभा के 10 मंडलों में प्रशिक्षण के बाद अनुपस्थित कार्यकर्ताओं के लिए यह विशेष वर्ग आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण महिला सशक्तीकरण रहा, जहां मंजुला गुप्ता ने अध्यक्षता की और सुषमा गंगवार ने सोशल मीडिया विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। योगेश त्रिपाठी ने बताया कि मयंक गोयल के सुझाव पर महिलाओं को नेतृत्व देने का प्रयोग सफल रहा।

प्रशिक्षण में नरेश सिरोही ने वैचारिक अधिष्ठान, वीरेश्वर त्यागी ने भाजपा का इतिहास विकास, आशु वर्मा ने कार्यविस्तार, योगेश त्रिपाठी ने कार्य पद्धति, सुषमा गंगवार ने सोशल मीडिया, मान सिंह गोस्वामी ने बूथ प्रबंधन और सुनील शर्मा ने सरकार की उपलब्धियों पर विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन विनोद कसाना ने किया। आयोजन को सफल बनाने में रनिता सिंह, तरुण शर्मा, शशि खेमका, नागेंद्र चौहान, अनीता शर्मा, सुधीर त्यागी, संदीप चौधरी, आशीष चौधरी, विनय चौधरी, सुशील सिंह, एसके अग्निहोत्री, संजीव शर्मा, मंजुला गुप्ता, विनीत त्यागी, राम कुमार और प्रमिला रावत का विशेष योगदान रहा।