यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय में मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता रामपाल चौधरी और संचालन अरुण चौधरी भुल्लन ने किया। बैठक में जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई।
रामपाल चौधरी ने ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन और बूथ स्तर तक कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ नेता के.सी. त्यागी के भव्य स्वागत का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। तय कार्यक्रम के अनुसार उनका स्वागत यूपी गेट, साहिबाबाद गांव, मेरठ तिराहा रालोद कार्यालय, मोरटा मुरादनगर, बाबा साहेब आंबेडकर प्रतिमा स्थल और मोदीनगर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर किया जाएगा।
तेजपाल सिंह और अयूब अली एडवोकेट ने के.सी. त्यागी को अनुभवी नेता बताते हुए उनके योगदान को सराहा। सत्येंद्र तोमर और अजयवीर सिंह एडवोकेट ने ऐतिहासिक प्रसंग साझा किए। अमरजीत सिंह बिड्डी ने 2027 चुनाव को देखते हुए एकजुटता पर जोर दिया।
बैठक में रामपाल चौधरी, तेजपाल सिंह, अमरजीत सिंह बिड्डी, अयूब अली, अजयवीर, अजय पाल, अमरीश त्यागी, हिमांशु नागर, अरुण दहिया, सत्येंद्र तोमर, सुमन चौधरी, राखी संधू, राशि, देविंद्र चौधरी, हिमांशु तेवतिया, आलोक चौधरी, मनोज त्यागी, मनोज राठी, बिट्टू खंजरपुर, संजीत नेहरा, योगेश फफराना, रणजीत सिंह तेवतिया, मुनींद्र बिल्ला, शांतनु त्यागी, मोहम्मद जुनेद, फहीम कुरैशी, मनीष जांगरा, इंद्रपाल कसाना, विपिन तोमर, इमरान इलाही, वीर सिंह, नीरज सेहरावत, कासिम, संजय त्यागी, मोमिन अल्वी, राहुल कुमार, ऋषभ शर्मा, शाहरुख खान, विकास नरेश, राजेंद्र सिंह, सचिन त्यागी, सतीश राठी, नरेश पाल तोमर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।








