Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

मोदीनगर में सपा का पीडीए जनसंवाद, 2027 में सरकार बनाने का दावा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद/मोदीनगर। एम.एम. डिग्री कॉलेज के सभागार में समाजवादी पार्टी का पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल और विशिष्ट अतिथि डॉ. राजपाल कश्यप रहे। आयोजन गिरीश मथुरिया सैन के नेतृत्व में हुआ, जबकि संचालन रमेश प्रजापति ने किया।

श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जनता के भरोसे पर खरी नहीं उतरी। डॉ. राजपाल कश्यप ने अखिलेश यादव के आह्वान पर पीडीए समाज के एकजुट होने का दावा करते हुए 2027 में सपा सरकार बनने की बात कही।

सिकंदर यादव ने किसानों के मुद्दे उठाते हुए गन्ना भुगतान 24 घंटे में करने, आलू किसानों के लिए भंडारण सुविधा बढ़ाने और 23 फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी देने की बात कही। उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर भी सरकार को घेरा।

कार्यक्रम में फैसल हुसैन, वीरेंद्र यादव, कालूराम धामा, रामकिशोर अग्रवाल, कृष्णा रुहेला, देवव्रत धामा, सिकंदर यादव, बोबी सैन, सुरेंद्र त्यागी, प्रदीप शर्मा, बबलू उपाध्याय, राजदेवी चौधरी, दुर्गेश, कमलेश चौधरी, ललित गुर्जर, मनीष बंसल, विक्की ठाकुर, अंकित गुर्जर, यूसुफ खान, महक सिंह जाटव, राहुल सैन, राहुल चौधरी, अजय रुहेला, विपिन रुहेला, रामनिवास रुहेला, फैजान अंसारी, फैसल, अभिषेक, शौरभ अग्रवाल, सुशील शर्मा और सागर यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।