Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

अट्टहास कवि सम्मेलन में गूंजा हास्य और देशभक्ति का संगम

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। कवि नगर रामलीला मैदान में कवि नगर रेजिडेंट्स फेडरेशन द्वारा 44वें अट्टहास कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रोताओं ने हिस्सा लेकर कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

मुख्य अतिथि पी.एन. अरोड़ा (सीएमडी, यशोदा हॉस्पिटल) रहे। दीप प्रज्वलन डॉ. के.पी. गुप्ता (अध्यक्ष, केपीजी ग्रुप) और डॉ. राम अवतार जिंदल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव गुप्ता ने की। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और आयोजन की निरंतर सफलता पर समिति की सराहना की।

अतिथियों का स्वागत दिनेश गोयल, अजय जैन, लालचंद शर्मा, ललित जायसवाल, रामावतार जिंदल व टीम ने किया। इस अवसर पर जन-जागृति पत्रिका का विमोचन प्रधान संपादक अजय जैन और उनकी टीम द्वारा किया गया।

कवि सम्मेलन में माधुरी मुस्कान शर्मा, प्रताप फौजदार, अंजु जैन, अनिल अग्रवंशी, राव अजातशत्रु, डॉ. कीर्ति काले, डॉ. अनु सपन (भोपाल), सुनील व्यास और अशोक चारण (जयपुर) ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन डॉ. प्रवीण शुक्ल ने किया।

कार्यक्रम में लगभग 4000 कुर्सियों की व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन, फॉगिंग और पानी की समुचित व्यवस्था की गई। आयोजन की सफलता में दिनेश गोयल (अध्यक्ष), लालचंद शर्मा (महामंत्री), अजय जैन (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), ललित जायसवाल (संरक्षक), पम्मी पार्षद, डी.के. जैन, अजय गुप्ता, हिमांशु मित्तल, जयदीप गुप्ता, वाई.के. जैन, डी.पी. कौशिक और पवन गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।