यूपी – गाजियाबाद, 26 अप्रैल। पुराने बस अड्डा स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में रविवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कपिल यादव ने जिला अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस गाजियाबाद का पदभार संभाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा नेता मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि डॉली शर्मा ने कहा कि कपिल यादव संगठन को मजबूती देंगे और युवाओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र भारद्वाज ने की। उन्होंने संगठन के विस्तार में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। दीपा कौल ने कहा कि देश और संगठन की असली ताकत युवा हैं। संचालन विजयपाल चौधरी ने किया। अमित यादव ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर सोनल नागर, पूनम पंडित, डॉ. संजीव शर्मा, विजय चौधरी, ब्रह्म खलीफा, दिनेश कौशिक, सुनील चौधरी, शाकिर अली, अभिषेक गोयल, अजय शर्मा, बलराज सिंह चावड़ा, विक्की शर्मा, भारत लाल, शादाब अब्बासी, अंबुज शर्मा, आसिफ इकबाल, राहुल शर्मा, अरविंद गौतम, दीपक गुड्डू, सिराजुद्दीन, सचिन चौधरी, कामिनी शर्मा, अमित भारद्वाज, गौरव कौशिक, प्रशांत शर्मा, रोहित मलिक, संदीप भाटी, हरीश गोयल, सलमान मंसूरी, देव राजपूत, उदय नागर, संध्या, श्रुति कुमारी, आरिफ इस्लाम और इमरान आदिल चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
अंत में कपिल यादव ने सभी का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिया।








