भाजपा गाजियाबाद महानगर कार्यसमिति घोषित, 63 सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

यूपी – गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने गाजियाबाद महानगर कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। नई कार्यसमिति में 63 कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया गया है। सभी नवनियुक्त सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

नवनियुक्त सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल का धन्यवाद किया। मयंक गोयल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सभी सदस्य संगठन की विचारधारा को मजबूत करेंगे। वहीं कार्यसमिति सदस्य प्रदीप चौधरी ने इसे सेवा का अवसर बताते हुए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की बात कही।

घोषित सदस्यों में प्रदीप चौधरी, संजय कांत, संजीव झा, जयप्रकाश शर्मा, अंकुर मित्तल, दयानंद वत्सल, अश्वनी शर्मा, नीलू शर्मा, सौरभ ठाकुर, रोहित तोमर, धवल गुप्ता, मयंक शर्मा, सर्वेश जैन, अभिषेक त्यागी, सौरभ सिंघल, ऋचा भादोरिया, राजेश चतुर्वेदी, वेद प्रकाश जाटव, अंकित गिरी, विक्रम सैनी, राम किशन प्रजापति, प्रवीण नागर, अभिमन्यु जैन, राजेश सिंह, मनीष दीप, अभिषेक पंडित, दिव्यांश भटनागर, दिवाकर सिंघल, अनिल तोमर, गंगदीप शर्मा, उदय गुप्ता, मनोज चौधरी, मनु वशिष्ठ, मोहित शर्मा, नदीम कुरैशी, नीरज चौहान, नितिन गोयल, करण शेरा, राम अवतार सिंह, पवन जाटव, राकेश गुप्ता, सुषमा सिंह, संजीव जांगिड़, पंकज राय, नवनीत गुप्ता, विनोद त्यागी, शशि सिंघल, कौशल शर्मा, प्रशांत महान, गौरव त्यागी, ब्रजभूषण शर्मा, वीरेंद्र कटारा, जितेंद्र नागर, आशा सिंह, पूनम चौधरी, मिथलेश तिवारी, रेनू भाटी, सीमा यादव, कुसुम गोयल, राजेश यादव, समीर, राहुल चौधरी और देवेंद्र सहलोत शामिल हैं।