यूपी – गाजियाबाद, 25 अप्रैल 2026।
उडुपी रेस्टोरेंट, नवयुग मार्केट में फ्लैट ओनर फेडरेशन गाजियाबाद की बैठक में गेटेड सोसाइटीज की समस्याओं को लेकर प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई गई। सदस्यों ने आरोप लगाया कि डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में कार्य निष्पक्ष और समयबद्ध नहीं हो रहा, जिससे सोसाइटी प्रबंधन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि यूपी अपार्टमेंट एक्ट के मॉडल बायलॉज की धारा-48 के तहत सोसाइटी चुनाव और ऑडिट का अधिकार फेडरेशन को दिया जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अक्टूबर 2023 में भी पत्र भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बैठक में जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाए गए कि सोसाइटी विवादों के समाधान में प्रभावी भूमिका नहीं निभाई जा रही। कर्नल त्यागी ने संगठन में सेकेंड लाइन नेतृत्व तैयार करने पर जोर देते हुए तरुण चौहान और अनुज त्यागी को 31 दिसंबर 2026 तक नेतृत्व के लिए तैयार होने की जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक में अंचल गुप्ता, अरविंद वर्मा, पुनीत गुप्ता, जोस लीओन, आईसी जिंदल, एमएल वर्मा, ऋषि बंसल, ज्ञान सिंह, चंदन सिंह, गणेश दत्त, अतुल कुमार जैन, मंजू घई, आशुतोष, मुकेश श्रीवास्तव, बीपीएस भाटिया, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. जीएस सिद्धू, विजय गोयल, आरसी सिंह, अशोक कुमार शर्मा, राकेश गुप्ता, विजय कांडा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।








