यूपी – गाजियाबाद, 25 अप्रैल 2026।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) गाजियाबाद चैप्टर द्वारा होटल फॉर्च्यून इन ग्राजिया में 56वीं मंथन ब्रेकफास्ट मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें लेबर कोड-2026, वित्तीय समाधान और सौर हरित ऊर्जा जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में उद्यमियों, श्रमिकों और प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

बैठक की शुरुआत बी-टू-बी नेटवर्किंग सत्र से हुई। चैप्टर चेयरमैन संजय अग्रवाल ने औद्योगिक विकास में आईआईए की भूमिका बताई, जबकि निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंघल ने एमएसएमई की चुनौतियों और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। श्रम विभाग से जितेंद्र सिंह और हंसराज ने नए श्रम संहिता-2026 की जानकारी देते हुए वेतन, कार्य घंटे, सिंगल रिटर्न और एफएंडएफ सेटलमेंट जैसे प्रावधानों को स्पष्ट किया।
दूसरे सत्र में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सर्जन शर्मा और प्रतिष्ठा ने एमएसएमई के लिए वित्तीय योजनाएं बताईं, जबकि एजीएस ग्रीन रिन्यूएबल की शालिनी ने सौर ऊर्जा के लाभ समझाए। लेबर कंसल्टेंट विवेक श्रीवास्तव ने कानूनी पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष संजय गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान एसके शर्मा, मनोज कुमार, प्रदीप गुप्ता, संजय बंसल, साकेत अग्रवाल, सीएस स्वरूप, राकेश अनेजा, अमित नागलिया, रमन मिगलानी, सृष्टि मित्तल, संदीप गुप्ता, सुभाष गुप्ता, एमएस बिष्ट, अतुल कुमार जैन, मनोज कुमार गोयल, मदन लाल, अजय कुमार शर्मा, उमेश भट्ट, दुर्गेश कपूर, विजय गुप्ता, वाहिद खान, अजहर अली, किरत सिंह, कपिल कुमार गुप्ता, जसपाल सिंह, मंगूराम, रजत गुप्ता, मोहित गुप्ता, अजिन थोमस, राकेश कुमार, नलिन गोयल, विनीत माहेश्वरी, विपुल सिंघल, आरएस अग्रवाल, रोहित अग्रवाल सहित 50 से अधिक उद्यमी मौजूद रहे।








