Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

आरकेजीआईटीएम में फेयरवेल पार्टी आयोजित, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 26 अप्रैल 2026।
राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आरकेजीआईटीएम) में शनिवार को फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, डीन स्टूडेंट वेलफेयर हरि गोपाल गर्ग, डायरेक्टर डॉ. राकेश गोयल, डीन एकेडमिक्स प्रो. मनोरमा शर्मा और कैप्टन दिनिशा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अक्षत गोयल ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैम्प वॉक और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम में आयोजित रैम्प वॉक प्रतियोगिता में अमन पंडित को मिस्टर फेयरवेल, पलक त्यागी को मिस फेयरवेल, ऋषभ पाठक को मिस्टर परफेक्ट, चारवी अग्रवाल को मिस परफेक्ट, यश प्रकाश को मिस्टर कॉन्फिडेंट और दिव्यांशी शर्मा को मिस कॉन्फिडेंट चुना गया।

इस मौके पर डॉ. आभा वत्स, खुशबू पांडेय, प्रॉक्टर डॉ. अरुण कुमार पांडेय, संदीप सिंह, डॉ. राशि सक्सेना सहित सभी विभागाध्यक्ष, फैकल्टी और स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं और संस्थान के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

समापन पर चेयरमैन दिनेश कुमार गोयल ने सभी छात्रों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।