Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कनावनी आग पीड़ितों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित की

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 18 अप्रैल 2026। कनावनी गांव की झुग्गियों में लगी भीषण आग से कई परिवार बेघर हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उनके साथ गाजियाबाद कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा और महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डोली त्यागी, डॉ संजीव शर्मा, लोकेश चौधरी, शशि भूषण, सुरेंद्र शर्मा, आशुतोष गुप्ता, हाजी खुर्शीद अली, सूर्यकांत, दिनेश कांत मेहता, समसुद्दीन सैफी, रिजवान मलिक, अनवर कुरैशी, अनुज चौधरी, पूजा मेहता, अकबर चौधरी, रवि शंकर सूर्य, सुनील शर्मा, अमित शर्मा, राजेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने प्रभावित परिवारों का दुख साझा किया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। इस दौरान कांग्रेस की ओर से तत्काल राहत के रूप में राशन, वस्त्र, बर्तन और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

अजय राय ने कहा कि पार्टी हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है और कनावनी के पीड़ितों को इस संकट में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी प्रभावित परिवारों को तुरंत मुआवजा दिया जाए और उनके लिए पक्के मकानों की व्यवस्था की जाए।

अन्य नेताओं ने भी आग के कारणों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। कांग्रेस ने पीड़ितों के पुनर्वास तक उनके साथ बने रहने का आश्वासन दिया।