नई दिल्ली। राजधानी में महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर निषाद समाज और निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सोहन पाल पंवार के निषाद पार्टी महासभा के प्रदेश प्रभारी बनने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड व दिल्ली प्रभारी तथा पूर्व राज्य मंत्री पन्नालाल कश्यप ने कहा कि समाज की एकता और संगठन की मजबूती से ही अधिकारों की रक्षा संभव है। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महर्षि कश्यप के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया और समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। अंत में “जय महर्षि कश्यप, जय निषाद पार्टी, जय भीम, जय पन्नालाल कश्यप” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।





