यूपी – गाजियाबाद। नारी सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से शालीमार गार्डन मंडल, वार्ड-37 में नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आवाज बुलंद की।
पदयात्रा का शुभारंभ 16 अप्रैल को भारत माता चौक, शालीमार गार्डन मेन से प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया, जो महाराणा प्रताप चौक, 80 फुट रोड तक पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में नारी शक्ति के समर्थन में नारे गूंजते रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए इसे सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में सरदार सिंह भाटी, कालीचरण पहलवान और अशोक भाटी की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन में संयोजक पार्षद रवि भाटी की अहम भूमिका रही।
इस दौरान पार्षद किरनदेवी, मीनाक्षी, अन्नू पाहवा, शालू सिंह, निधि उपाध्याय, राजन आर्या, विनोद कसाना, दीपक ठाकुर, नीरज शर्मा, संजीव शर्मा, अरविन्द पांचाल, विनीत, ममता, सुमन, बबली चौहान, चंचल, परमजीत पावला, सीता, बीना, मंजू, आरती, बबिता, डॉ. प्रीति, गीता, नीता मिश्रा, सोनू चौधरी, दीपक मिश्रा, पावन त्यागी और शिटू चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने समाज में महिलाओं के अधिकार और सम्मान का सशक्त संदेश दिया।





