Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

कनावनी अग्निकांड: असीम अरुण ने प्रभावित परिवारों से मिलकर राहत कार्यों का लिया जायजा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 18 अप्रैल 2026। कनावनी अग्निकांड के बाद प्रभावित परिवारों से मिलने समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण पहुंचे और राहत व सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़, अपर पुलिस आयुक्त राज करन नैययर, उप पुलिस आयुक्त धवल जैसवाल, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) सौरभ भट्ट, उपजिलाधिकारी सदर अरूण दीक्षित, सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव, तहसीलदार रितेश कुमार सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मौके पर आर्य समाज विद्यापीठ और घटनास्थल पर भोजन, पानी के टैंकर, चिकित्सा सुविधा और शेल्टर होम की व्यवस्था पाई गई। लगभग 286 प्रभावित परिवारों में से 100 परिवारों को राहत किट वितरित की गई, जबकि शेष को भी जल्द सहायता देने के निर्देश दिए गए। करीब 50 लोगों के खातों में 5000 रुपये की सहायता राशि भेजी गई।

असीम अरुण ने राहत शिविरों और पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ाने, चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश प्रशासन को दिए।