यूपी – गाजियाबाद, 18 अप्रैल 2026। किसान कांग्रेस के नेतृत्व में गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित शमशाद कॉलोनी पसौंडा में 4 वर्षीय रहनुमा के साथ दुष्कर्म के बाद हुई निर्मम हत्या के विरोध में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के महासचिव इमरान इदरीसी ने किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने रहनुमा की तस्वीर पर कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन धारण किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं और प्रशासन को त्वरित न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।
कार्यक्रम में इमरान इदरीसी (प्रदेश महासचिव, किसान कांग्रेस), अकबर चौधरी (प्रदेश महासचिव, अल्पसंख्यक कांग्रेस), महबूब राजपूत (ब्लाक अध्यक्ष, लोनी पूर्व), शेखर शर्मा, गुलफाम चौधरी, छोटू शर्मा, मोनी उर्फ बुलबुल यादव (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), वंश (पूर्व जिला सचिव), दिलशाद अंसारी, मुजाहरली, सलमान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और न्याय की मांग दोहराई।





