Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद में राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। जनपद के लिए गर्व का विषय है कि 3 से 5 अप्रैल 2026 तक एचआरआईटी विश्वविद्यालय, मेरठ रोड पर 15वीं सब जूनियर व जूनियर तथा 16वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शहर के गणमान्य व्यक्तियों, खिलाड़ियों और वरिष्ठ नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन को निर्विघ्न और सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अध्यक्ष अशोक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, जनपद गाजियाबाद ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपांशु ने भी कड़ी मेहनत और प्रयासों से आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

गाजियाबाद एवं प्रदेश एसोसिएशन ने अशोक यादव और दीपांशु के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। सभी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर ज्ञानेंद्र यादव, प्रवीण चौधरी, सुरेश दास, ओमवीर, अनिल त्यागी और राजेश पहलवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से गाजियाबाद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक गौरवान्वित हुआ है।