यूपी – गाजियाबाद। रोटरी क्लब गाजियाबाद नॉर्थ एवं रोटरी विकास के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार, 16 अप्रैल 2026 को एनएच-9 स्थित ए.के.जी. इंजीनियरिंग कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कुल 475 यूनिट रक्तदान किया।
रोटरी नॉर्थ के अध्यक्ष पुनीत सिंघल ने बताया कि “रक्तदान महादान” अभियान के तहत यह उनके क्लब का सातवां कैंप है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों के लिए नियमित रूप से रक्त उपलब्ध कराया जाता है। शिविर का सफल संचालन अर्पित जैन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव रजत जिंदल, के डी एस जग्गी, पीयूष गुप्ता, बी बी एल ग्रोवर, राजीव वशिष्ठ, मनोज अग्रवाल, शिशिर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अम्बरीष गर्ग, विजय माहेश्वरी, राकेश जिंदल, प्रमोद गोयल, अंकुर अग्रवाल, सुमेश गर्ग एवं ए जी मोहिंदर सिंह का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर एवं स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के प्रमुख को रोटरी क्लब की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी छात्र-छात्राओं के उत्साह और सामाजिक योगदान की सराहना की।





