दिल्ली-एनसीआर में मजबूत हुई पकड़
यूपी – गाजियाबाद 17 अप्रैल 2026। आदित्य बिरला ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड ‘इंद्रिया’ ने गाज़ियाबाद में अपना पहला स्टोर लॉन्च कर दिल्ली-एनसीआर में अपनी उपस्थिति को और सशक्त किया है। यह नया स्टोर शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र अंबेडकर रोड पर स्थित है, जिसे ग्राहकों को प्रीमियम और सुविधाजनक खरीदारी अनुभव देने के उद्देश्य से विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।

स्टोर में ब्राइडल, फेस्टिव, आधुनिक और दैनिक उपयोग की हल्की ज्वेलरी के 32,000 से अधिक डिज़ाइन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही ‘ब्राइडल लाउंज’ और ‘कारीगरी रूम’ जैसे विशेष सेक्शन भी बनाए गए हैं, जहां ग्राहक बेहतरीन कारीगरी और उच्च स्तरीय रिटेल अनुभव का आनंद ले सकते हैं।
यह कदम कंपनी की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत तेजी से विकसित हो रहे शहरी बाजारों में अपनी मौजूदगी को मजबूत किया जा रहा है, जहां संगठित ज्वेलरी रिटेल की मांग लगातार बढ़ रही है।

इस अवसर पर ‘इंद्रिया’ के सीईओ संदीप कोहली ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर कंपनी के लिए प्राथमिकता वाला बाजार है और गाज़ियाबाद का तेजी से बदलता उपभोक्ता परिवेश इसे विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाता है।
इस लॉन्च के साथ ‘इंद्रिया’ ने उत्तर भारत में अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए अपने आधुनिक ज्वेलरी कलेक्शन और सिग्नेचर रिटेल अनुभव को अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।





