Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

नाला निर्माण व जलनिकासी समस्या को लेकर मोरटी कॉलोनीवासी सड़क पर उतरे

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। ग्राम मोरटी से अटोर मार्ग पर निर्माणाधीन और बंद पड़े नाले के कारण जलनिकासी की गंभीर समस्या से परेशान राधाकृष्णापुरम कॉलोनी और ग्राम मोरटी के लोग सड़कों पर उतर आए। क्षेत्र में जगह-जगह गंदा पानी जमा होने, मच्छरों के प्रकोप और जानवरों के शव सड़ने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

कॉलोनीवासियों ने बताया कि पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे मकानों के पीछे और सड़कों पर जलभराव हो रहा है और कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। समस्या को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुण कुमार त्यागी से निवेदन किया गया कि वे जनप्रतिनिधियों और प्रशासन तक यह मुद्दा पहुंचाएं।

अरुण कुमार त्यागी ने आश्वासन दिया कि वे इस समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र निस्तारण का प्रयास करेंगे।

इस दौरान मास्टर सुखबीर सिंह पाल, प्रेम सिंह रुहेला, उपेंद्र मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, प्रदीप जायसवाल, संजय त्यागी, ललित कुमार दीक्षित, प्रेम सागर यादव, प्रदीप यादव, अनिल कुमार, अनिल त्यागी, रोहतास पाल, राजू सोम, सुशील कुमार, राम जयसवाल, पुनीत दीक्षित, कपिल दीक्षित, सोहन सिंह राघव, कांता प्रसाद, डॉ. कमल सिंह, विनोद चौधरी, विकास चौधरी, आनंद देव हुड्डा, संदीप यादव, रंजीत पटेल सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।