Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसीपी उपासना पांडेय, एसएचओ सचिन मलिक, एजुकेशन अकादमी के समन्वयक जी.के. कौल, मनोवैज्ञानिक डॉ. संस्कृति सिंह, ऑपरेशन प्रहार के पुलिस सेवा समन्वयक वीरेश चंद्र सिंह, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी प्रिंसी तथा साइबर सेल केंद्र प्रभारी तेजवीर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं के स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा-लत और साइबर अपराध जैसे विषयों पर प्रभावी संदेश दिया गया। वक्ताओं ने छात्राओं को सतर्क रहने, आत्मरक्षा के गुर सीखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्राचार्या पूनम शर्मा, उप-प्राचार्या पूजा श्रीवास्तव और बीनू गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक और सशक्त बनाना था, जो सफलतापूर्वक पूरा हुआ।