Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

व्यापारी नेता रजनीश बंसल को 50वें जन्मदिन पर बधाइयों का तांता

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। व्यापारी नेता एवं समाजसेवी रजनीश बंसल के 50वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें विभिन्न सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत से शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर “अब तक खास खबर” एवं “वंदित बुलेटिन” के संपादक मुकेश कर्दम ने रजनीश बंसल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुकेश कर्दम ने अपने संदेश में कहा कि रजनीश बंसल समाज सेवा और व्यापारिक क्षेत्र में एक सक्रिय और समर्पित व्यक्तित्व हैं। उनके द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं और वे निरंतर लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।

उन्होंने कामना की कि रजनीश बंसल स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहें तथा समाज सेवा के क्षेत्र में इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाते रहें। जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों, मित्रों और परिचितों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोगों ने भी रजनीश बंसल को बधाई देते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।