यूपी – गाजियाबाद। बिराज फाउंडेशन के सहयोग से गणेश अस्पताल द्वारा यूनिनव यूटोपिया क्लब में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर का उद्घाटन गणेश अस्पताल के डायरेक्टर एवं सीईओ डॉ. प्रतीक शर्मा और बिराज फाउंडेशन के संस्थापक बिराज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया। शिविर में स्त्री रोग, दंत रोग और सामान्य चिकित्सा से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
मरीजों के लिए आंखों की जांच, ईसीजी, पीएफटी, ब्लड प्रेशर और शुगर टेस्ट जैसी जरूरी जांचें भी नि:शुल्क की गईं। शिविर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
डॉ. प्रतीक शर्मा ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य आमजन को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसी दिशा में समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव शर्मा, कुलदीप चौधरी, कपिल अग्रवाल, जयवीर चौधरी, हर्ष चौधरी और मनोज अग्रवाल सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।





