यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी के नेतृत्व में नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके द्वारा देश के लिए किए गए योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस मौके पर डॉ. रेखा चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अमित त्यागी, प्रदेश सचिव ओ.डी. त्यागी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयवीर चौधरी, प्रदेश सचिव लोकेश चौधरी, युवा महानगर अध्यक्ष तुषार कौशिक, प्रदीप त्यागी, महानगर महासचिव दीपा सिरोही, सुमन अग्रवाल, नीरज देवी, पूनम सिंह, रमन सिंह, दिनेश शर्मा, शेर सिंह मौर्य, राजू गौतम, संजय बैसला, सत्यवीर सिंह, राहुल चौधरी, निशांत, विवेक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।





