Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

आप ने अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। आम आदमी पार्टी की जनपद इकाई द्वारा जयपुरिया सनराइज ग्रीन स्थित जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विचार गोष्ठी, माल्यार्पण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया।

जिलाध्यक्ष निमित यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से शोषित, वंचित और पीड़ित वर्गों को अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज संविधान की मूल भावना—समानता, न्याय और भाईचारा—खतरे में है और इसे बचाने के लिए समाज को एकजुट होना होगा। उन्होंने सामाजिक न्याय की अधूरी लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता मनोज प्रकाश त्यागी (एडवोकेट) ने कहा कि आम आदमी पार्टी बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में जतिन शर्मा, रवीश सिसोदिया, शरदेंदु शर्मा, मुकेश प्रजापति, मनोज गौड़, अशोक तोमर, सुल्तान करीम, लोकेश प्रजापति, मयंक जैन, अनुज शर्मा, डॉ. आदित्य सिंह और वीरेंद्र दत्त सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।