Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

युवा कांग्रेस ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि, समानता का लिया संकल्प

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। जिला युवा कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस नेता आसिफ सैफी ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से देश के हर कमजोर और वंचित वर्ग को न्याय दिलाने की ताकत दी। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, भाईचारा और न्याय को मजबूत करें। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि वे बाबा साहब के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों की आवाज बनेंगे और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव इमरान मलिक, जिला उपाध्यक्ष दीपक भाटी, जिला उपाध्यक्ष ताज राणा, जिला प्रवक्ता हुमायूं मिर्जा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तरुण रावत, नीरज और राजेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर सामाजिक न्याय और समानता स्थापित करने का संकल्प लिया।