महिला शक्ति अपनी सामर्थ्य पहचानकर संगठन को मजबूती दे : अशोक कटारिया

मतदाता जोड़ो अभियान कार्यशाला में आगामी चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

यूपी – गाजियाबाद। भाजपा महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सिद्धिप्रधान अग्रवाल के नेतृत्व में मतदाता जोड़ो अभियान कार्यशाला महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि अशोक कटारिया, विशिष्ट अतिथि वर्षा कौशिक और रुचि गर्ग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

अशोक कटारिया ने महिलाओं से अपनी शक्ति और सामर्थ्य पहचानकर संगठन के कार्यों में पूरी सक्रियता से योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में महिला शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। मयंक गोयल ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से वंचित न रहे। वर्षा कौशिक ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करने पर जोर दिया।

कार्यशाला में एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं, स्थान बदलने वाले नागरिकों तथा मतदाता सूची से नाम कटे लोगों को पुनः जोड़ने पर चर्चा हुई।

महाराष्ट्र से बीना गोगरी, मंजुषा कुद्रीमोती और कविता हिंगे भी उपस्थित रहीं। रानिता सिंह, प्रीति चंद्रा राय, रेखा गोस्वामी, सुनंदा सिंह, पूनम सिंह, गीता भाटी, बिंदु त्यागी, सुनीता नागपाल, रचना, कादंबरी कौशिक, अनिता शर्मा, सरिता सुंदर, उमा राणा, दीप्ति चौहान, पुष्पा पांडेय, पूनम बंसल, विदुषी बंसल, स्वाति चौहान, निशि त्यागी, मोनिका सिंह, मीना गांधी, रेनू शर्मा, अक्षिता त्यागी और इंदु तोमर मौजूद रहीं। संचालन दीप्ति चौहान ने किया।

प्रताप विहार से सरिता यादव, हेमा नेगी, शालीमार गार्डन से दिया कौशल, लाजपत नगर से अमृता मेहता, ब्रिज विहार से सोमा, भोपुरा से रीतू सरेन, कविनगर से भारती अग्रवाल और अर्थला से गीता भदौरिया भी टीमों के साथ उपस्थित रहीं।