यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन (एडवोकेट) और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव (एडवोकेट) के नेतृत्व में नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं और समाजसेवियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को नमन किया।
कार्यक्रम में “जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नितिन त्यागी (जिला महासचिव), राजन कश्यप (महानगर महासचिव), नाहर सिंह यादव, जेपी कश्यप (पूर्व महानगर अध्यक्ष), अभिषेक गर्ग (प्रदेश सचिव), सिकंदर यादव (पूर्व मेयर प्रत्याशी), अलाउद्दीन अब्बासी (प्रदेश सचिव), विशाल वर्मा, सिंहराज जाटव, रमेश चंद यादव (एडवोकेट), मनोज पंडित, मोहम्मद कल्लन, विक्की ठाकुर, रविंदर यादव (छात्र सभा), अंशु ठाकुर, संदीप प्रधान, अनिल चौधरी, राजदेवी चौधरी, किरण कालिया, मनीष त्यागी, मोहम्मद अब्बास हैदर, असलम कुरैशी, कृष्ण यादव, ताहिर हुसैन, रोहित माथुर, मोहम्मद चांद हुसैन, उमेश कश्यप, साजिद सैफी, जिले खान, शाहनवाज खान, इरफान, अमानत चौधरी, रविंद्र यादव, आशु अब्बासी, सचिन सिद्धार्थ, खालिद बुखारी, नरेश बत्रा, नसीम खान, आदिल, गुल मोहम्मद मंसूरी, राजवीर सिंह गौतम, नवीन कुमार शर्मा, आदिल मलिक, जगमोहन टैंक, अवधेश यादव, सुरेंद्र यादव, बहादुर सिंह यादव, रिजवान चौधरी, सोनू प्रधान, राहुल रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।





