Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में धूमधाम से मनाई गई बैसाखी, संगत ने किया गुरुवाणी का रसपान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। बजरिया स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बैसाखी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। 12 अप्रैल से आरंभ हुए अखंड पाठ का समापन 14 अप्रैल की सुबह हुआ, जिसके बाद कीर्तन और गुरुवाणी का आयोजन किया गया। संगत ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मत्था टेका और कार्यक्रम में भाग लिया।

दिल्ली से आए कीर्तनकार भाई कोमल सिंह ने अपने साथियों के साथ गुरु गोविंद सिंह और बैसाखी के महत्व पर गुरुवाणी के माध्यम से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में अरदास हुई और संगत को कड़ा प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर शहर विधायक संजीव शर्मा, राष्ट्रीय लोकदल की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी और प्रदेश सचिव ओडी त्यागी भी गुरुद्वारा पहुंचे और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। सभी अतिथियों को गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से सरोपा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

गुरुद्वारा के प्रधान इंद्रजीत सिंह टीटू ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन किया, जबकि सचिव कुलविंदर सिंह ओबेराय ने मंच संचालन संभाला। चेयरमैन हरमीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। लंगर व्यवस्था में हरजिंदर सिंह काकू, जसमीत सिंह, अमन, जगमोहन कपूर, हरपाल सिंह भुई, परमजीत सिंह मारवा और जसवीर सिंह मुंगे का विशेष सहयोग रहा।