Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

पचेन्डा कला में अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा के ग्राम पचेन्डा कला में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समाजसेवियों ने भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविन्द्र सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि अंबेडकर के विचार आज भी समाज को समानता और न्याय की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने लोगों से उनके सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एडवोकेट विक्रांत सिंह ने संविधान, शिक्षा और सामाजिक समानता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को बाबा साहब के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान चौधरी रणबीर सिंह गुर्जर (सिंभालकी) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रविदास कमेटी के विकास, सोनू, जानी, राजा, चिंटू, सचिन और अरुण समेत गांव के अनेक लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समरसता व समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।