यूपी – गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर अर्थला स्थित अंबेडकर पार्क, मोहन नगर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना के नेतृत्व में विनोद अकेला और पन्ना लाल प्रसाद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पवन सक्सेना ने कहा कि अंबेडकर के विचार समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं। विनोद अकेला ने समतामूलक समाज निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा कि बाबा साहब के आदर्श समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं। पन्ना लाल प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वार्ड-38 के निवासियों ने पवन सक्सेना का फूल मालाओं से स्वागत किया।
अनिल सिन्हा ने पवन सक्सेना को सरल स्वभाव का जनसेवी बताते हुए लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में राम गणेश सिंह, संजय कुमार, अनिल सिन्हा, शिव कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, ओमवीर सिंह, हरेराम श्रीवास्तव, राजदेव गिरी, राजेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार, भोला सिंह, ध्रुव सिंह, प्रियांशु, राहुल सिंह, राजेंद्र यादव, विनोद कुमार, उमेश कुमार, रणधीर सिंह, विक्रम सिंह सहित ममता सिंह, गीता सिंह, रेखा प्रसाद और फूलपति देवी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।





