Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

अंबेडकर जयंती पर बसपा नेता मनोज पंडित ने लखनऊ में रामअवतार मित्तल से की मुलाकात

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। अंबेडकर जयंती के अवसर पर बसपा नेता मनोज पंडित ने लखनऊ दौरे के दौरान बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी और पूर्व ओएसडी रामअवतार मित्तल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सामाजिक न्याय और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मनोज पंडित ने बताया कि मुलाकात के दौरान समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार और सम्मान पहुंचाने के विषय पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि रामअवतार मित्तल का अनुभव और मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायक रहा है, जो समाजहित में कार्य करने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करता है।

उन्होंने आगे कहा कि बहुजन समाज पार्टी सदैव समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है और इसी सोच के साथ पार्टी कार्यकर्ता निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस प्रकार की मुलाकातें संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सहायक सिद्ध होती हैं।

मनोज पंडित ने बताया कि भविष्य में भी पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय और समानता के लिए प्रयास जारी रहेंगे।